2025 के ग्रैमी अवॉर्ड्स कार्यक्रम का आयाेजन लॉस एंजलिस में किया जा रहा है। यहां अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) और उनकी ऑस्ट्रेलिया की मॉडल बियांका सेंसरी (bianca censori) रेड कार्पेट पर आए। बियांका सेंसरी ने पहले तो फर वाला एक बड़ा ब्लैक ओवर कोट ओढ़ रखा था। मगर दुनियाभर से आई मीडिया के सामने कंधों से बियांका सेंसरी ने वो कोट सरका दिया।

बियांका सेंसरी ने एक न्यूड ट्रांसपैरेंट मच्छरदानी से भी पतली जालीनुमा ड्रेस पहन रखी थी। इसे ड्रेस भी कहना ठीक नहीं होगा। यूं ही वो फोटाेग्राफर्स के सामने पोज दे रही थीं। उनके साथ आए कान्ये बगल में खड़े सब देख रहे थे।
बिना कपड़ों के ग्रैमी अवॉर्ड शो में आईं बियांका सेंसरी की तस्वीरें और वीडियो मिनटों में दुनियाभर में फैल गए। अब लोगों ने उनको ट्रोल करना और खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। कपल को अवॉर्ड फंक्शन से बाहर निकाल दिया गया।

बियांका सेंसरी का इवेंट में एक न्यूड आउटफिट में पहुंचना यकीनन हैरान करने वाली बात है। चर्चा है कि लॉस एंजलिस ( LA) का कानून इसपर कोई एक्शन ले सकता है? पश्चिमी देशों में खुलापन हमेशा दिखता है, मगर बियांका सेंसरी कुछ ज्यादा ही खुल गईं, पश्चिम भी उनकी इस हरकत से शर्मिंदा है।
कान्ये वेस्ट के साथ हुई थी बियांका सेंसरी की शादी?
कान्ये वेस्ट के साथ रिश्ता शुरू करने के बाद सेंसरी लोगों की नजरों में आईं। उन्होंने कथित तौर पर 2024 में एक निजी समारोह में शादी की, जिसने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया। इससे पहले कान्ये वेस्ट किम किम कार्दशियन के साथ रिश्ते में रह चुके हैं। बियांका पेशे से एक आर्किटेक्चर हैं। मॉडल ने ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में ही ग्रेजुएशन और अंडर ग्रेजुएशन का कोर्स किया है।

ग्रैमी अवॉर्ड्स से बाहर हुईं बियांका
बियांका सेंसरी ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। उनका ये लुक देख कोई दंग रह गया। कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।
वीडियो देखने इस लिंक पर टच/क्लिक करें
https://www.facebook.com/reel/3176769592470825