सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप फ्रिज के अंदर बैठा दिखाई दे रहा है. गर्मी से राहत पाने की कोशिश अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रही, अब जानवर भी ठंडी जगहें ढूंढ़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सांप को पानी की बोतलों पर फन फैलाकर आराम करते देखा गया, और जैसे ही किसी ने फ्रिज खोला, घरवालों के होश उड़ गए. शुरुआत में तो परिवार वालों ने उसे खिलौना समझा, लेकिन उसकी हल्की सी हरकत ने सबको डरा दिया.
फ्रिज में घुसा सांप
यह घटना बताती है, कि तपती गर्मी जानवरों को भी बेचैन कर रही है. संभव है कि सांप खुले दरवाजे या खिड़की से घर में घुसा हो और फ्रिज की सीलिंग से होते हुए अंदर पहुंच गया हो. विशेषज्ञ बताते हैं कि सरीसृप अपने शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए अक्सर ठंडी जगहें तलाशते हैं, जैसे कि छांव, गड्ढे या अब फ्रिज जैसी जगहें भी. हालांकि इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की राय दो हिस्सों में बंट गई है. कुछ लोग हैरान हैं कि आखिर सांप फ्रिज के अंदर कैसे पहुंच गया, जबकि कुछ इसे भीषण गर्मी का नतीजा मान रहे हैं. एक शख्स ने कमेंट किया, “अब तो फ्रिज खोलने से पहले भी सोचना पड़ेगा!” वहीं किसी ने हंसी में लिखा, “सांप भी अब स्मार्ट हो गया है, AC नहीं तो फ्रिज ही सही!”