रायपुर में घूम रहा अनोखे चश्मे वाला नेता, क्या आप इन्हें पहचानते हैं, देखिए दिलचस्प तस्वीर

रायपुर । नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दल प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। दोनों ही दलों के प्रत्याशी अलग-अलग इलाकों में जाकर वोटर को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो चर्चा का विषय बन गई। रायपुर के एक चर्चित कांग्रेस नेता ऐसे अंदाज में दिखे की हर कोई उन्हें देखता रह गया। कोई उन्हें देखकर मुस्कुराने लगा तो किसी ने अपना मोबाइल निकाल कर फोटो क्लिक कर ली।

यह नेता और कोई नहीं बल्कि रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय थे । दरअसल विकास उपाध्याय ने एक चश्मा लगा रखा था जिसकी वजह से हर कोई उन्हें देख रहा था। वह चश्मा लगाकर ही लोगों के बीच जा रहे थे ।इस चश्मे के शीशे पर कांग्रेस की प्रत्याशी दीप्ति दुबे और दूसरी तरफ उनके पति पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की तस्वीर छपी थी । अनूठे चश्मा के साथ प्रचार करते हुए पूर्व विधायक को जिसने देखा उसकी नजर एक बार उन पर टिक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *