रायपुर।
रायपुर पुलिस ने डंगनिया इलाके में हुई 10 लाख रुपये की लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड एक MBA ग्रेजुएट युवक था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए पांच आरोपियों ने पहले से पूरी प्लानिंग की थी। आरोपियों ने रेकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में लूट की साजिश और उसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है।
फिलहाल मामले में शामिल बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।