गुजरात हाईकोर्ट और कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन में निकली वैकेंसीज के बारे में।
1. गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के 212 पदों पर भर्ती
- गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 जून को मेन्स एग्जाम होगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री।
स्थानीय भाषा (गुजराती) में प्रोफिशियंसी टेस्ट पास होना चाहिए।
एज लिमिट :
अधिकतम 35 साल।
अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग या बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : अधिकतम 38 साल।
सैलरी:
77,840 – 1,36,520 रुपए प्रतिमाह।
फीस :
सामान्य : 2000 रुपए।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1000 रुपए। - 2. कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन में 115 वैकेंसी
कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (CMPFO) ने 115 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cmpfo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। - एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
पद के अनुसार 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री, शॉर्टहैंड में 35 से 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 साल।
अधिकतम : 27 साल।
रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह।