नहीं मिल रहा ट्रेन टिकट! IRCTC की वेबसाइट ठप, विंडों से भी नहीं कट रहा टिकट, रेलवे ने बताई वजह

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC शुक्रवार सुबह ठप हो गई है. यूजर्स साइट पर टिकट बुकिंग में असुविधा का सामना कर रहे हैं. एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, डाउन डिटेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है. ट्रैकिंग वेबसाइट की मानें तो आईआरटीसीटी पर आज सुबह 7 बजे से करीब 9 बजे तक आउटेज की शिकायत की गईं.

डाउन डिटेक्टर के अनुसार, आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों की सर्विस बाधित हुई है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस बारे में कई लोगों ने शिकायत की. इस बारे में रेलवे का जवाब आया है.

रेलवे ने बताया कारण

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेल और ईस्टर्न रेलवे का सर्वर ठप होने से सुबह 4:55 से टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों टिकट बुकिंग सर्वर ठप होने के कारण नहीं कट रही है. सर्वर ठप होने के कारण तत्काल और सामान्य टिकट लेने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

कुछ यूजर्स ने यह शिकायत भी की है कि खासकर बिहार रूट की ट्रेनों पर उन्हें टिकट बुक करने में दिक्कत आ रही है. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि गुरुवार शाम से ही उन्हें टिकट बुकिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *