कोंडागांव में कांग्रेस ने ईडी और भाजपा के खिलाफ पुतला दहन कर किया विरोध

कोण्डागांव। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोंडागांव कांग्रेस भवन से रैली निकालकर बस स्टैंड पहुँचे, जहाँ भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

कांग्रेसजनों का कहना था कि सुकमा जिले में कांग्रेस के राजीव भवन को सील करना ईडी की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है, जो भाजपा के इशारे पर की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।
उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय विपक्षी पार्टियों को दबाने और डराने के लिए केंद्र सरकार का हथियार बन चुकी है। भाजपा सरकार सीधा-सीधा लोकतंत्र पर हमला कर रही है।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने “तानाशाही नहीं चलेगी” ईडी गो बैक”, लोकतंत्र की हत्या बंद करो”, जैसे जोरदार नारे लगाए। पूर्व जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने विरोध को और प्रभावशाली बना दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाही नहीं रुकीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देश पर आयोजित किया गया था। जिला कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है, और लोकतंत्र को बचाने के लिए पार्टी का संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *