बच्चों को खिलाया जहर, कांकेर में हुआ कांड, पूरे परिवार ने बुलाई मौत, जानिए फिर क्या हुआ

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई है और दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देवेंद्र बैरागी (36) और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर अपनी बेटियों जुतिका बैरागी (9) और दीप्ति (12) और छह वर्षीय बेटे देवराज को जहर दिया और रात के खाने के दौरान खुद भी जहर खा लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया घटना शुक्रवार रात को परतापुर थाना क्षेत्र के परलकोट गांव-70 में हुई। अधिकारी ने बताया कि बच्चों की मौत के बाद पड़ोसियों ने दंपत्ति को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। दंपत्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार कुछ समय से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था।

बच्चों को खाने में दिया जहर

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र बैरागी (36 वर्ष) ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों दीप्ती बैरागी, जुतिका बैरागी और देवराज बैरागी (6) को खिला दिया। इसके बाद बैरागी और उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत हो गई है और पति-पत्नी को गंभीर हालत में पंखाजूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी

अधिकारियों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। संभवत: इसी वजह से परिवार ने यह कदम उठाया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *