रायपुर: खूंखार नक्सली कुंजाम हिडमा को आज AK-47 और भारी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुंजाम हिडमा को ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपारीगुडा पुलिस ने पेटगुडा जंगल से गिरफ्तार किया है. कोरापुट पुलिस और DVF की संयुक्त कार्रवाई में उन्हें कामयाबी मिली है. डीवीएफ की टीम ने 28 मई की रात को विशेष अभियान शुरू किया था. सुबह टीम ने पहाड़ी पर नक्सलियों को समूह को डेरा डालते हुए देखा था.
नक्सलियों ने की गोलीबारी
जानकारी के अनुसार, जैसे ही टीम ने नक्सलियों को घेरने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने डीवीएफ टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी और जंगल में भाग गए. गोलीबारी के जवाब में टीम ने नियंत्रित गोलीबारी की. तलाशी के दौरान, माओवादी कैडर को पास की झाड़ियों में छिपने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया गया. वहीं अन्य भागने में सफल रहे.
कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार
वीएफ टीम ने एक कट्टर माओवादी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान कुंजाम हिड़मा के नाम से हुई. नाम: कुंजम हिडमा उर्फ मोहन पद: एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) पिता का नाम: स्वर्गीय कुंजम लक्मा पता: गांव जनगुड़ा, थाना उसूर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
नक्सली हिड़मा के पास एक AK-47 राइफल, गोला बारूद 35 राउंड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 27, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 90, 2 किलो गन पाउडर, 2 स्टील कंटेनर, 2 रेडियो, 1 ईयरफोन, 1 मोटोरोला वॉकी-टॉकी, 10 बैटरी, 2 चाकू, 1 कटुरी (छोटी कुल्हाड़ी), 4 टॉर्च लाइट, 15 माओवादी साहित्य और विविध बरामद हुए हैं.