अरिजीत सिंह रचने जा रहे हैं इतिहास, लंदन के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन सिगंर बनेंगे

मुंबई. भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरिजीत सिंह एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं। दुनियाभर में अपनी मधुर आवाज के लिए जाने जाने वाले अरिजीत अब ब्रिटेन के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। यह लाइव म्यूजिक इवेंट 5 सितंबर 2025 को आयोजित होगा और फिर अरिजीत इस मंच पर परफॉर्म करने वाले पहले हिंदी सिंगर बन जाएंगे।

 

यह इवेंट अरिजीत सिंह के 2025 के यूरोपियन टूर का पहला और सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिक शो बन गया है। लंदन के फैंस के बीच इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह पहली बार होगा जब टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम, जो फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध है, हिंदी गानों की धुनों से गूंजेगा।

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर अरिजीत के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लंदन और यूरोप में बसे भारतीय दर्शक इस ऐतिहासिक म्यूजिक कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस कॉन्सर्ट की टिकटों की बिक्री 6 जून 2025 से दोपहर में शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *