रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे की तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पुलिस ने 18 किलो नशीले गांजे के साथ पति- पत्नी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत दो लाख बताई जा रही है। आरोपी पति- पत्नी गांजे को विदिशा मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे। आरोपियों के नाम मोह. जावेद शेख और पत्नी शबनम आरा शेख हैं। ये उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।