कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- नक्सलवाद पर राहुल गांधी कर रहे गड़बड़ी, मेरे पास सबूत हैं

रायपुर: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन पर बड़ा बयान दिया है. जगदलपुर पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है. इस लड़ाई में नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ रही है. कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि वहां ऑपरेशन के दौरान जवानों ने बड़ी बहादुरी के साथ माओवादियों का मुकाबला किया. कठिन परिस्थितियों में भी जवानों ने हौसला बनाए रखा. जवानों की बहादुरी की वजह से हमें बड़ी सफलता हाथ लगी.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन के दौरान एक गंभीर सवाल भी उठा है. मीडिया ने जब विजय शर्मा से पूछा कि आखिर क्यों तेलंगाना सरकार ने कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन के दौरान छत्तीसगढ़ को अपेक्षित सहयोग नहीं किया. जिसपर विजय शर्मा ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हे लगता है कि राहुल गांधी पीठ के पीछे गड़बड़ कर रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि देश जिन बड़े समस्याओं से आज जूझ रहा है उसमें नक्सलवाद एक बड़ी समस्या है. विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी गड़बड़ कर रहे हैं इसका प्रमाण उनके पास है. प्रमाण के आधार पर वो ये बात कह रहे हैं. गृहमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि उनके पास राहुल गांधी के खिलाफ प्रमाण मौजूद है. मुझे स्पष्ट इस बात का आभाष है, स्पष्ट इस बात की कुछ जानकारियां हैं कि जिसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि राहुल गांधी जी देश की ऐसी समस्याएं जिसमें नक्सलवाद भी शामिल है उसमें उनको स्पष्टता नहीं है. वो पीठ पीछे गड़बड़ करते हैं.

विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ये कह चुके हैं कि हम तय समय सीमा के भीतर माओवाद का खात्मा कर दम लेंगे. जैसे जैसे डेडलाइन की तारीख करीब आ रही है बस्तर में जवान और तेजी के साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने में जुट गए हैं. जवानों के बढ़ते दबाव का ही नतीजा है कि बड़ी संख्या में नक्सली डरकर सरेंडर रहे हैं. बड़ी संख्या में नक्सली सरकार की नई पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हथियार डाल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *