अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रीयों को दिए सख्त निर्देश, पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजो

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की है, उनकी तरफ से दो टूक कहा गया है कि सभी पाकिस्तानियों को खोज-खोज कर बाहर निकाला जाए, उनके वीजा रद्द हों। पहलगाम हमले के बाद यह पहला मौका है जब अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से ऐसे बात की है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री ने पहले सभी बड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी, उसके बाद ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए ये निर्देश जारी किया गया।

अमित शाह के फैसले के मायने
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को ही सीसीएस की बैठक के बाद फैसला हो चुका था कि पाकिस्तानियों के वीजा रद्द होंगे। अब इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी ऐसा करने के निर्देश दे दिए हैं। यहां पर समझने वाली बात यह है कि कई राज्यों में अवैध तरीके से पाकिस्तानी रहते हैं, ऐसे में अब उन्हें चिन्हित कर बाहर निकालने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *