यूपीएससी ने आज 22 अप्रैल 2025 को सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना UPSC CSE Result आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष शक्ति दुबे ने टॉप किया है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल ने हासिल किया है। तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे हैं। इस वर्ष यूपीएससी ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं के लिए चयन किया है। जिसमें 335 जनरल कैटेगरी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं।

यूपीएससी सीएसई 2024 टॉपर्स लिस्ट-
1 0240782 शक्ति दुबे
2 0101571 हर्षिता गोयल
3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग
4 0108110 शाह मार्गी चिराग
5 0833621 आकाश गर्ग
6 0818290 कोमल पुनिया
7 6902167 आयुषी बंसल
8 6613295 राज कृष्ण झा
9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 5400180 मयंक त्रिपाठी
यूपीएससी ने चयन के अंतिम राउंड इंटरव्यू की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से की थी। इंटरव्यू राउंड का समापन 17 अप्रैल 2025 को हो गया है। इस वर्ष यूपीएससी ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं के लिए चयन किया है।
यूपीएससी को हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको UPSC CSE Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।