रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इससे पहले बीते रविवार को वित्त मंत्री ने कहा था कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला रहेगा। जो विकसित राष्ट्र, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला बजट होगा। इस बार बजट का आकार बढ़ेगा और यह विकसित छत्तीसगढ़ की ओर ले जाने वाला होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने निवास स्थान और वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बजट पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।
देखिए लाइव