कुलदीप जुनेजा पर लटकी तलवार, कांग्रेस पार्टी ने तय किया होगी कार्रवाई

रायपुर । कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा का बुरा वक्त शुरू होने वाला है। कांग्रेस ने तय किया है कि कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस संगठन में कुलदीप जुनेजा के खिलाफ लगातार शिकायती मिल रही थी।

दरअसल निकाय चुनाव में हार के बाद जुनेजा ने संगठन में बदलाव किए जाने अजीत कुकरेजा को वापस पार्टी में लिए जाने का विरोध करने से जुड़े बयान दिए थे। इसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है इसी वजह से कुलदीप पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है । शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई एक बैठक में जुनेजा पर कार्रवाई का प्रस्ताव पास कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *