पति की लापरवाही के कारण जहरीला टमाटर खाने से हुई महिला की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में जहर मिले टमाटर की चटनी खाने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला ने चूहा मारने के लिए टमाटर में जहर डाला था। पति ने उस टमाटर को गलती से नीचे गिरा समझकर टमाटर की टोकरी में वापस रख दिया था। महिला ने उसी टमाटर की चटनी खाई और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना कटघोरा इलाके की है। बिंजरा गांव में कार्तिक राम मजदूरी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि चूहों से परेशान होकर पत्नी बसंती ने टमाटर में चूहा मारने की दवा इंजेक्शन से मिलाई थी। टमाटर को नीचे रखकर वो पत्ता तोड़ने चली गई थी। इसी बीच उसका पति घर आया और नीचे गिरे टमाटर को उठाकर टोकनी में रख दिया। फिर मजदूरी करने निकल गया।

इसी बीच पत्नी घर आई और भूख लगने पर टोकरी से टमाटर निकाल कर चटनी बनाकर खा गई। महिला के हाथ गलती से उसी के द्वारा जहर मिलाया हुआ टमाटर हाथ लगा था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामले में मृतिका के पति से बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *