बिलासपुर में सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की जहरीली शराब पीने से हुई मौत

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के लोफन्दी गांव में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं और 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन सभी का इलाज सिम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में चुनाव के दौरान जहरीली शराब बांटी गई, जिससे यह हादसा हुआ। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी गांव में हुई है।

घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार को पहले एक व्यक्ति की मौत हुई, फिर दो और लोगों की जान चली गई। इसे बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार रात अचानक चार और लोगों की मौत हो गई। जांच में पता चला कि सभी लोग महुआ शराब पी रहे थे। मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के निवासी थे।

सरपंच के भाई की भी मौत

वहीं, सरपंच रामाधार सुनहले के भाई रामू सुनहले भी मृतकों में शामिल हैं। स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल के मुताबिक, अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग बीमार हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की ट्रैवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *