दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत, पार्टी ने ताजा पोस्टर जारी कर दिया खास संदेश

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हो रही है। अब तक सभी 70 सीटों के आए रुझानों मे भारतीय जनता पार्टी (BJP) लंबे समय बाद दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक बीजेपी 45 और आम आदमी पार्टी (AAP) 25 सीटों पर आगे है।

करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पाने की ओर अग्रसर बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्टर जारी कर दिल्ली की जनता को अपना संदेश दे दिया है।

दिल्ली बीजेपी के एक्स हैंडल से जारी पोस्टर में लिखा है- ‘दिल्ली में…#आ_रही_है_भाजपा!’ इसके अलावा पोस्टर में लिखा है- ‘दिल्ली में आर रही भाजपा’। पोस्टर में दिल्ली की पहचान इंडिया गेट की तस्वीर है। इसके अलावा बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल की तस्वीर है।

दिल्ली के VVIP सीट पर केजरीवाल और आतिशी पीछे

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अब तक हुई वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल 430 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कुल 13 में से 8 राउंड वोटों की हुई गिनती में बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा को 16903 वोट मिल चुके हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल को 16473 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित को अब तक केवल 2812 वोट मिले हैं।

वहीं सीएम आतिशी भी कालकाजी विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं। कुल 12 में से 6 राउंड वोटों की गिनती में आतिशी को अब तक 22561 वोट मिले हैं। वह बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से 3231 वोटों से पीछे चल रही हैं। रमेश बिधूड़ी को अब तक 25792 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा को अब तक केवल 2328 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *