रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और रायपुर के महापौर रह चुके एजाज का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मीनल चौबे एजाज से विवाद करती दिखाई दे रही हैं, तेज आवाज में मिनल बहस कर रही हैं, एजाज ढेबर की बोलती बंद है । वह चुपचाप मीनल की बातें सुन रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । भाजपा समर्थित कुछ लोगो ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
छत्तीसगढ़ रिपोर्ट टीम ने जब पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो लगभग 1 साल पुराना है। रायपुर नगर निगम द्वारा तेलीबांधा इलाके में डिवाइडर सौंदर्यकरण के काम को लेकर यह विवाद उठा था। बाद में नगर निगम ने एक सामाजिक संस्था का प्रोजेक्ट बता दिया था । टेंडर में की गई गड़बड़ी को लेकर तब नेता प्रतिपक्ष के रूप में मीनल चौबे ने महापौर एजाज का भाजपा पार्षदों के साथ घेराव किया था यह वीडियो इस समय का बताया जा रहा है।
देखें वीडियो