रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के साथ उनके चाय ठेले पर मंत्री ओपी चौधरी ने बनाई चाय। चौधरी ने कहा, यह लोकतंत्र की असली पहचान है, जिसमें एक साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है।

भाजपा प्रत्याशी के ठेले पर चाय बनाते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लोगों को चाय परोसी और चाय देते हुए यह भी कहा कि जीवर्धन भैया को आशीर्वाद देना है सभी जनता को।

नगर निगम के लिए 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ में मतदान होगा 15 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगर पालिका नगर पंचायत में भी मतदान होने हैं छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी तक आचार संहिता लागू है।
