आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर से गिरने लगे फुल, जानिए पूरा मामला

आज सावन माह के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित बाबा भोरमदेव में एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक बन गया है। यहां आज सुबह करीब 11.30 बजे सीएम विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचकर कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, भक्तों व कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब सीएम ने स्वयं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किए है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की सनातन परंपरा, लोक आस्था व श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान के भाव को दर्शाता है, जो राज्य के सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा व अरुण साव भी मौजूद थे। इसके बाद सभी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दें कि सावन माह में भोरमदेव मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। तीसरे सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आस्था दोनों ही चरम पर है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, मुंगेली, बिलासपुर समेत अन्य जिलों से हजारों की संख्या में कांवड़िए भोरमदेव पहुंचते हैं। साथ ही, मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से जल लेकर पदयात्रा करते हुए भोरमदेव मंदिर पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *