बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मालिक की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हुई है। यहां बर्फ फैक्ट्री में अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ। हादसे में बर्फ फैक्ट्री के मालिक सजंय सहगल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी बर्फ फैक्ट्री में बर्फ लेने के लिए के लिए गए थे। इस दौरान कुछ लोग वहां काम कर रहे थे। काम के दौरान भी ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया। जिसकी चपेट में मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक आ गया।

घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से रेस्क्यू टीम ने घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस की टीम आगे की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है, वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इलाके में सख्ती
हादसे के बाद बर्फ प्लांट के पास पुलिस ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आसपास सख्ती कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *