कोरोना से हो गई 21 लोगों की मौत, 1300% मामले बढ़े, वैक्सीन की तीन डोज ले चुके मरीज की जान गई

दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। देश में कोरोना वायरस आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 21 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। बेंगलुरु में वैक्सीन के 3 डोज लगाने के बाद भी 63 साल के मरीज की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्या 3783 के पार पहुंच गई है। 9 दिनों में कोरोना के मामलों में 1372% की बढ़ोतरी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी से अब तक कोरोना से 28 मौतें हो चुकी है। इसमें 21 लोग बीते 2 दिन में मरे हैं। शनिवार को बेंगलुरु में 63 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगी थी। महाराष्ट्र-केरल में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों ने जान गंवाई है। केरल में 24 साल की एक युवती की संक्रमण से मौत हो गई।

 

इससे पहले शनिवार को देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,000 के आंकड़े को पार कर गई थी। पिछले 24 घंटे में चार मौतें भी हुई थीं. 22 मई को देश में 257 एक्टिव केस थे। 26 मई तक यह आंकड़ा 1,010 हो गया था और शनिवार को 3,395 पर पहुंच गया था। शनिवार को पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए थे।

 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बेहल ने कहा कि देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों से लिए गए सैंपलों के जीनोम सीक्वेंसिंग में यह पाया गया है कि मौजूदा मामलों में बढ़ोतरी के लिए वेरिएंट गंभीर नहीं थे और ये ओमिक्रॉन के ही सबवेरिएंट्स हैं। उन्होंने कहा, ओमिक्रॉन के चार सबवेरिएंट्स LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 पाए गए हैं। इनमें से पहले तीन सबवेरिएंट्स ज्यादा मामलों में मिले हैं। फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *