जम्मू शहर में गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे फायरिंग और गोलाबारी की आवाज सुनी गई। जम्मू के कई इलाकों में ड्रोन देखे गए हैं. धमाके की आवाज के बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट है. जम्मू के साथ ही सांबा, आरएसपुरा, अखनूर में भी ब्लैकआउट है. जम्मू में अलर्ट जारी किया गया है.
जम्मू में ड्रोन देखे जाने के बाद लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. उधर, सीमा पार से कश्मीर के कुपवाड़ा में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की जा रही है.