IAS मुकेश बंसल को लेकर आदेश जारी, बदल दिया गया अतिरिक्त प्रभार, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सेक्रेटरी मुकेश बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग से हटा दिया गया है। उनके पास इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। नए आदेश के मुताबिक अब उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि अब उनकी जगह आईएएस अफसर रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है।

आदेश भी स्पष्ट किया गया है कि मुकेश बंसल के पास वित्त विभाग के सचिव, सामान्य वाणिज्य कर आबकारी विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी पहले की तरह रहेगी । रजत कुमार के पास वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव और वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजना विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार है, वह वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

राज्य प्रशासनिक अफसरों के तबादले

विनायक शर्मा, अपर कलेक्टर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी – भरतपुर

माधुरी सोम ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर, कोरबा

स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर चांपा

ममता यादव, संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर

अशोक कुमार मार्बल, डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़

गीता रायस्त, उपायुक्त, बस्तर संभाग जगदलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *