सीएम साय का 61वां जन्मदिन: अपने गृहनिवास में की पूजा, पीएम मोदी समेत अन्य सभी नेताओं ने दी बधाई

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके गृहनिवास श्रीराम सदन में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। पूजा से पहले, सीएम साय ने अपनी मां जसमनी देवी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद, वह सत्यनारायण कथा में शामिल हुए और पूजा के बाद आमजनों से भी मुलाकात की।

जन्मदिन पर सीएम साय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्रियों ने सीएम साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *