3 बच्चों समेत 18 की मौत, क्यों मची नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, कौन जिम्मेदार?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई, जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई. भगदड़ में 4 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

आखिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्यों मची भगदड़?

इस बीच नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी लेट थीं, जिसके यात्री प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे. वहीं, प्रयागराज एक्सप्रेस 14 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी. रेलवे ने हर घंटे 1500 जनरल टिकट भी बेचे, जिसकी वजह से भीड़ बढ़ गई और भगदड़ मची.

8 प्वाइंट में समझिए स्टेशन पर भगदड़ क्यों मची?

1. प्रयागराज एक्सप्रेस 14 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी.
2. कुंभ जाने यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म पर थी.
3. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी लेट थीं.
4. इन 2 ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म 12, 13 और 14 पर मौजूद थे.
5. रेलवे ने हर घंटे 1500 जनरल टिकट भी बेचे.
6. जनरल टिकट बेचने से भीड़ बहुत बढ़ गई.
7. प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर भगदड़ फैली.
8. प्लेटफॉर्म नंबर 16 के एस्केलेटर के पास भगदड़ मची.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की घोषणा की है. वहीं, बिहार सरकार ने भी मुआवजा देने का ऐलान किया है.

रेलवे ने गठित की 2 सदस्यीय जांच टीम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ का कारण पता लगाने के लिए रेलवे प्रशासन ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति में नॉर्दर्न रेलवे के पीसीसीएम नरसिंग देव और पीसीएससी नॉर्दर्न रेलवे के पंकज गंगवार शामिल हैं. घटना की एचएजी (हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) यानी उच्च प्रशासनिक ग्रेड जांच शुरू कर दी गई है. समिति को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की वीडियो फुटेज समेत उपलब्ध सभी सबूतों का विश्लेषण करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *