एजाज ढेबर को एंटी करप्शन ब्यूरो वालों ने अपने दफ्तर में करीब 6 घंटे बैठाए रखा। तरह-तरह के सवाल होते रहे। एजाज पर पूरी तरह से प्रेशर करते हुए एसीबी वालों ने शराब घोटाले से जुड़े तथ्य जानने चाहे। बाहर जमा हुए ढेबर के कुछ समर्थकों की धड़कन बढ़ रही थी।
चर्चा यह भी हो रही थी कि कहीं शाम होते-होते ढेबर को गिरफ्तार न कर लिया जाए हालांकि जब ACB ऑफिस से बाहर ढेबर आए तो चाहने वालों ने चैन की सांस ली। ढेबर ने फोन पर अपने वकीलों और परिजनों को बाहर आने की जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक भीतर एजाज से शराब घोटाले अनवर ढेबर के धंधे के बारे में पूछताछ हो रही थी, इस पूरी पूछताछ में यही कहते रहे कि मैं सब कुछ पहले ही बता चुका हूं, मेरा कोई इंवॉल्वमेंट नहीं है किसी भी की तरफ से पूछे गए पैसों के लेनदेन कारोबार के मॉड्यूल को लेकर कई तरह के सवाल किए मगर एजाज यही कहते रहे कि उन्हें जानकारी नहीं है।