छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। इस दौरान जनता अपने वोटिंग से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला करेगी। रायपुर रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज मतदान किया है। बाल मंदिर के मतदान केंद्र क्रमांक 62 में सुबह 8 बजे उन्होंने वोट डाला है।

सुशील आनंद शुक्ला ने किया मतदान
रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने अम्बेडकर वार्ड मोवा में सपरिवार मतदान किया।

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया मतदान
दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के नागरिको से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया मतदान
रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी के मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने परिवार संग किया मतदान
नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सह परिवार मतदान किया। सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने और विकास के लिए मतदान करने की अपील की है।

मतदान के लिए लाइन में खड़े नजर आए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोगों के साथ लाइन में लगकर सपरिवार मतदान किया।

रायपुर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोरा भाटा स्थित मतदान केंद्र में वोटिंग की।
रायपुर में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने वोटिंग से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग जारी है, सीनियर नेताओं ने भी मतदान कर दिया है. इस बीच कई बड़े नगर निगमों समेत कई नगर पालिकाओं के पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की शिकायत मिली है, जिसके चलते यहां मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारे लगी हैं. मामला रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों से सामने आया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी हैं.
यहां हुई मशीन खराब
रायपुर नगर निगम के मौलाना अब्दुल वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 670 जो सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में बना है, वहां ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है. इस पर काम किया जा रहा है. इसी तरह भाटागांव स्कूल के मतदान केन्द्र में में कुछ बूथों में ईवीएम मशीन खराब होने की जानकारी सामने आई है. जिससे यहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है. क्योंकि सुबह ही सब वोटिंग के लिए पहुंच गए थे.
बिलासपुर नगर निगम के हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 8 में भी ईवीएम मशीन में खराबी होने की बात सामने आई है, जिसके चलते यहां 8 बजकर 30 मिनट पर वोटिंग शुरू हो पाई, इसी तरह राजनांदगांव के लेबर कॉलोनी में बने प्यारेलाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर भी ईवीएम मशीन खराब होने से कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित रही, जबकि जगदलपुर में भी एक जगह वोटिंग मीन खराब होने से वोटर्स की लंबी लाइन लग गई. हालांकि बताया जा रहा है कि जल्द ही मशीनों की खराबी ठीक कर ली गई है, ताकि मतदाताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक चलेगी वोटिंग
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पांच बजे तक वोटिंग चलेगी, राज्य के 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायतों में वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. काउंटिंग यानि रिजल्ट 15 फरवरी को आएगा. इस बार भी छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी फाइट दिख रही है.