रायपुर। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी CM हाउस पहुंच गए। दरअसल वो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट करने पहुंचे थे।
भीतर जाते ही एक खूबसूरत गुलदस्ता गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी.
इस दौरान गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उर्दू अकादमी के कार्यक्रमों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं के लिए आभार जताया।