भिलाई में फ्लैट के अंदर हाथ काटते मिले प्रेमी-प्रेमिका, नशे के सामान के साथ 32 लोग हिरासत में

भिलाई। भिलाई के तालपुरी परिजात कॉलोनी में दुर्ग पुलिस ने रविवार सुबह तड़के 4 बजे छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने एक-एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाकर उसकी जांच की। इस दौरान एक फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला। वो दोनों नशे के आदी हैं। नशे की हालत में अपना हाथ भी ब्लेड से काटते हैं।

जानकारी के मुताबिक, साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, दोनों ने शादी कर ली है। नशे की हालत में हाथ में ब्लेड मारते हैं। पुलिस का कहना है कि, ऐसी हालत गोली या इंजेक्शन जैसी नशा करने के बाद होता है।

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि, उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि परिजात कॉलोनी में जिन लोगों को फ्लैट दिए गए हैं। उसमें असल लोग न रहकर असामाजिक तत्व रह रहे हैं। शाम होते ही कॉलोनी के अंदर शराब, गांजा समेत कई तरह का नशा करते हैं।

इसके साथ ही रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं। जिससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। जिसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी अभिषेक झा के निर्देश में 6 टीमों का गठन किया। यह टीम रविवार सुबह 4 बजे परिजात कॉलोनी में छापा मारने पहुंची, जहां सभी 200 हजार फ्लैट की चेकिंग की गई।

200 से अधिक बल और अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में एएसपी अभिषेक झा, सीएसपी सत्य प्रकाश, सीएसपी हरीश पाटिल, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारियों में कपिल देव पाण्डेय, राजेश मिश्रा, केशव कोसले, प्रशांत मिश्रा, मेहश ध्रुव, आईपीएस राहुल बंसल, एसआई चेतन चंद्राकर, गुरविंदर सिंह संधू और अमित अदानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौजूद रहा।

32 संदिग्धों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने परिजात के अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गई। इसके साथ लड़कों के पास से हुक्का, गांजा, चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई। पुलिस जांच करने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *