यह है भारतीय जनता पार्टी के मेयर कैंडिडेट जानिए रायपुर से किसे मिला मौका

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने रायपुर में मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी बनाया है। रायपुर निगम महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का मेयर का सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। पार्टी ने आखिरकार उन्हें मौका दे दिया है। मीनल चौबे वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

बता दें कि रायपुर नगर निगम में पिछले तीन बार से कांग्रेस सत्ता में काबिज है। इस लिहाज से भाजपा ने काफी सूझ-बूझ और गंभीर मंथन के बाद उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इस बार भाजपा किसी भी शर्त में सत्ता में रहते हुए निगम की सत्ता गंवाना नहीं चाहती इसलिए महापौर पद के लिए प्रत्याशी चयन के लिए सभी समीकरणों को देखा गया है।

10 नगर निगमों के प्रत्याशियों की नाम

रायपुर- मीनल चौबे
दुर्ग- अल्का बाघमार
राजनांदगांव- मधुसूदन यादव
धमतरी- जगदीश रामू रोहरा
जगदलपुर- संजय पाण्डे
रायगढ़- जीवर्धन चौहान
कोरबा- संजू देवी राजपूत
बिलासपुर- पूजा विधानी
अंबिकापुर-मंजूशा भगत
चिरमिरी- श्रीराम नरेश राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *